World Breaking 24x7's user profile page. Match highlights, posts and more on site!“” Report User |
HIGHLIGHTS : Australia vs India 4th Test Day 5 Highlights | India won by 3 wkts #ausvsind #indiawin #highlights भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम और चौथे टेस्ट मुकाबले के आखरी दिन भारतीय बल्लेबाजों में धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया दोस्तों इस मुकाबले के आखिरी दिन आस्ट्रेलिया से मिले 328 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद ज्यादा खराब रही ।भारतीय टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी रोहित शर्मा को पारी के नौवें ओवर में पैट कमिंस ने टीम पेन के हाथों कैच आउट कराया। रोहित शर्मा 7 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। यहां से सभी को लगा कि अब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर हावी होती दिखाई देगी ।लेकिन फिर भारतीय टीम की दीवार माने जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने सेट बल्लेबाज शुभ्मन गिल के साथ मिलकर एक लाजवाब साझेदारी खड़ी करी। दूसरे विकेट के लिए इन दोनों ने 116 रनों की अविश्वसनीय साझेदारी बनाई। इसी बीच शुभ्मन गिल ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। शुभमन गिल इस मुकाबले में लगभग 60 की औसत से रन बना रहे थे। लेकिन शुभमन गिल इस मुकाबले में अपना शतक पूरा करने से चूक गए और एक खराब शॉट खेलकर नेथन लायन की शिकार बने। शुभ्मन गिल 91 रन बनाकर आउट हो गए ।लेकिन उनके बाद बल्लेबाजी करने आए भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने चेतेश्वर पुजारा के साथ भारतीय टीम का मोर्चा संभाला ।दोस्तों इस मुकाबले में चेतेश्वर पुजारा ने एक लाजवाब पारी खेली ।इस मुकाबले में पुजारा ने कई ऐसे गेंदें खेली जो गेंदे सीधे उनके सर पर लग रही थी। कई बार पुजारा चोटिल भी हो गए लेकिन जुझारू चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम की इस मुकाबले में हार या जीत मे मुख्य भूमिका निभा रहे थे। वही उनका साथ देने आए अजिंक्य रहाणे भी बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे थे। लेकिन तेजी से रन बनाने के चक्कर में अजिंक्य रहाणे को पारी के 57वे ओवर में पैट कमिंस ने आउट करके भारतीय टीम टीम को फिर से बैकफुट पर ढकेल दिया ।अजिंक्य रहाणे ने 22 गेंदों में 24 रन बनाए ।अब यहां से भारतीय टीम को इस मुकाबले को अगर ड्रॉ भी करना हो तो इसका पूरा जिम्मा चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत के कंधों पर था और इन दोनों ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। इन दोनों ने रहाणे के आउट हो जाने के बाद लगभग 60 रनों की साझेदारी खड़ी करी। जिसमें ऋषभ पंत ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई ।एक छोर से चेतेश्वर पुजारा गेंदबाजों को थकाने का काम कर रहे थे वही दूसरे छोर से ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की धुलाई करने में ज्यादा वक्त नहीं लगा रहते। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भारतीय टीम के इन धुरंधरों के आगे घुटने टेक चुके थे। लेकिन भारतीय टीम के 80 ओवर पूरे हो जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नई गेंद की मांग की और इस गेंद के साथ गेंदबाजी करने आय पैटकमिंस ने आते ही अपने ओवर की दूसरी ही गेंद पर भारतीय टीम का सबसे बड़ा विकेट ऑस्ट्रेलियाई टीम को दिलाया। भारतीय टीम की दीवार माने जाने वाले चेतेश्वर पुजारा जो पूरी तरह सेट हो चुके थे और अपना अर्धशतक पूरा करके बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्हें पैटकमिंस ने 56 रनों पर एलबीडब्ल्यू आउट करके भारतीय टीम को एक विशाल झटका दिया। चेतेश्वर पुजारा ने इस मुकाबले में 221 गेंदों में 56 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा का विकेट भारतीय टीम के लिए किसी सदमे की तरह ही था ।अभी यहां से भारतीय टीम का यह मुकाबला जीतना पूरी तरह नामुमकिन लग रहा था क्योंकि मैदान पर खड़े दोनों ही बल्लेबाज अनुभवहीन थे। दोनों ही खिलाड़ियों को इस सिचुएशन में किस तरह की बल्लेबाजी करनी है वह भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इसका अंदाजा नहीं था ।लेकिन इस मुकाबले में ऋषभ पंत ने सभी को गलत साबित करते हुए एक सोची समझी किसी अनुभवी खिलाड़ी की तरह एक ऐतिहासिक पारी खेली। चेतेश्वर पुजारा के आउट होने मे बावजूद ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर धावा बोल दिया। खास तौर पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के स्तम्भ माने जाने वाले पैट कमिंस को ऋषभ पंत ने अपना शिकार बनाते हुए उन पर जम के चौके बरसाए। अब भारतीय टीम को अंतिम 15 ओवर में 69 रनों की आवश्यकता थी ।लेकिन फिर भारतीय टीम को मयंक अग्रवाल के रूप में पांचवा झटका लगा ।भारतीय टीम को अभी भी 63 रनों की आवश्यकता थी और भारतीय टीम अपने पांच विकेट गंवा चुके थे यहां से यह मुकाबला रोमांच की सभी सीमाएं पार कर चुका था
HIGHLIGHTS : Australia vs India 2nd test Day 2 Match Highlights | Full Highlights #ausvsind #Day2 #highlights भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को धूल चटा दी ।पहली इनिंग में ऑस्ट्रेलिया से मिले 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी । मयंक अग्रवाल पारी के पहले ही ओवर में मिचल स्टार्क के शिकार बने। लेकिन उनके बाद बल्लेबाजी करने आए चेतेश्वर पुजारा ने शुभमन गिल के साथ मिलकर एक बेहतरीन साझेदारी खड़ी करी। इन दोनों ने 61 रनों की एक बेहतरीन अर्धशतकीय साझेदारी बनाई। लेकिन पारी के 22वे ओवर में शुभमन गिल के रूप में भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा । शुभमन गिल को पैट कमिंस ने टीम पेन के हाथों कैच आउट कराया। शुभमन गिल ने 65 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली । वही उसके तुरंत ही बाद चेतेश्वर पुजारा को भी पैटकमिंस ने आउट करके भारतीय टीम को पूरी तरह दबाव में डाल दिया । अब यहां से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को लगा कि अब भारतीय टीम डेढ़ सौ रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी और पूरी टीम 150 रनो के अंदर ऑल आउट हो जाएगी। लेकिन भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे को तो कुछ और ही मंजूर था। पुजारा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी ने डगमगाई भारतीय पारी को संभाला और लगभग 44 वे ओवर तक भारतीय टीम का एक भी विकेट गिरने नहीं दिया । लेकिन पारी का 45वा ओवर डालने आए नैथन लाइन में सेट हो चुके हनुमा विहारी को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराकर भारतीय टीम को चौथा बड़ा झटका दिया । हनुमा विहारी ने 66 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली ।वही उनके बाद बल्लेबाजी करने आए भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी कप्तान अजिंक्य रहने का बखूबी साथ निभाया। इन दोनों ने फिर से एक छोटी मगर महत्वपूर्ण साझेदारी खड़ी करी ।लेकिन यह साझेदारी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई और पारी का 60वा ओवर डालने आए मिचेल स्टार्क ने ऋषभ पंत को आउट करके इस अच्छी चल रही साझेदारी को तोड़ दिया ।ऋषभ पंत ने 40 गेंदों में 29 रन बनाए। लेकिन उनके बात बल्लेबाजी करने आए रविंद्र जडेजा ने सेट हो चुके कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए केवल 95 गेंदों में अर्धशतकीय साझीदारी पूरी करी। इन दोनो ने 75 वे ओवर तक भारतीय पारी को 223 रनों के पार पहुंचाया यहां तक लगभग भारतीय टीम ने 28 रनों की बढ़त ऑस्ट्रेलिया के ऊपर बना ली थी । कप्तान रहाणे ने इस मुकाबले में बड़ी सूझबूझ भरी पारी खेली वहीं उनका साथ देते हुए चोट से वापसी कर रहे रविंद्र जडेजा ने भी एक लाजवाब पारी खेलकर फॉर्म में वापसी कर ली जडेजा ने शुरुआत में धीमी मगर बाद में जरूरत पड़ने पर तेजी से बल्लेबाजी भी की और कप्तान अजिंक्य रहाणे के ऊपर ज्यादा दबाव भी नही आने दिया।इन दोनों ने आगे भी यह बेहतरीन बल्लेबाजी जारी रखि इसी बीच भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस श्रृंखला में पहली बार अपना ऐतिहासिक शतक पूरा किया। अजिंक्य रहाणे ने लगभग 52 की औसत से अपना शतक पूरा किया ।जिसमें उन्होंने 11 चौके जड़े। वही उनका साथ देते हुए रविंद्र जडेजा ने भी एक लाजवाब पारी खेली। इन दोनों ने पारी के 89 वे ओवर में अपनी 100 रनों की साझेदारी भी पूरी करी और भारतीय टीम को एक विशाल बढ़त दिला दी
पहले टेस्ट मे शर्मनाक हार के बाद रोहित शर्मा ने उगला सच उटाया हार की वजह पर से पर्दा #ausvsind #rohitsharma #highlights भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया ।दूसरी इनिंग में भारतीय टीम को केवल 36 रनों पर ऑल आउट करके कंगारुओं ने भारतीय टीम के आत्मा विश्वास पर करारा प्रहार करा ।दोस्तों भारतीय टीम की इस दूसरी इनिंग में टीम का कोई भी खिलाड़ी 10 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। भारतीय टीम की तरफ से मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 9 रन बनाए। इससे भारतीय टीम की दूसरी पारी का अंदाजा लगाया जा सकता है ।दोस्तों सभी को दूसरी इनिंग में भारतीय टीम से कुछ ज्यादा ही अपेक्षाएं थी ।सभी को लगा कि भारतीय टीम दूसरी इनिंग में 300 रनों का आंकड़ा आसानी से छूट लेगी और ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले में करारी शिकस्त दे देगी। लेकिन इसका उल्टा ही हुआ और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों के घमंड को चकनाचूर कर दिया ।दोस्तों हम आपको बता दें कि भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। लेकिन कुछ समय पहले ही बीसीसीआई ने उन्हें फिट बताकर ऑस्ट्रेलिया रवाना कर दिया गया है ।अब इस समय रोहित शर्मा 15 दिनों के लिए क्वारंटाइन है। वही दोस्तों यह पहला खेला गया टेस्ट मुकाबला विराट कोहली का 2020 का आखिरी टेस्ट मुकाबला है ।इसके बाद विराट कोहली भारत रवाना हो जाएंगे। इसी के चलते भारतीय टीम का अगले मैच में कप्तान कौन रहेगा वह देखने वाली बात रहने वाली है ।लेकिन दोस्तों इस पहले टेस्ट मुकाबले में अविश्वसनीय हार मिलने के बाद भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण बयान दिया है। दोस्तों रोहित शर्मा ने इस पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम की हार के बड़े कारणों को सामने लाया है ।उन्होंने कहा कि भारतीय टीम का सिलेक्शन ही इस पहले टेस्ट मुकाबले में गलत था। प्रैक्टिस मैच से लेकर पिछले कई मुकाबलों से खराब फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ को इस प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाने की कोई जरूरत नहीं थी। उनकी जगह शुभ्मन गिल जो इस समय उनसे बेहतर फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं उन्हें टीम का हिस्सा बनाया जाना चाहिए था। वही केएल राहुल जैसे अव्वल दर्जे के खिलाड़ी को भारतीय टीम से दूर रखना भारतीय कप्तान और भारतीय कोच का गलत निर्णय था ।वही वनडे और टी-20 मुकाबलों में बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे रविंद्र जडेजा भी इस मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्हें भी हनुमा विहारी की जगह टीम में चुना जाना चाहिए था ।लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारतीय टीम के सिलेक्शन में ही इतनी बड़ी गलतियां वह भी ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के आगे भारतीय टीम की हार का असली कारण रही। वहीं उन्होंने कहा कि पहली इनिंग में सेट हो चुके बल्लेबाज विराट कोहली का रन आउट भी भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा ।अजिंक्य रहाणे द्वारा करी गई इस बड़ी गलती के चलते सेट हो चुके विराट को आउट होना पड़ा और फिर विराट कोहली को आउट करने के बाद अजिंक्य रहाणे भी कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए ।अगर विराट कोहली मैदान पर होते तो पहली इन्नींग मैं भारतीय टीम का स्कोर कुछ और ही रहता और इस मुकाबले का अंत भी भारतीय टीम के पक्ष में रहता ।वैसे दोस्तों रोहित शर्मा का दिया गया यह बड़ा बयान पूरी तरह सही है। पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन इस टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम की हार का बड़ा कारण रहा ।पहले इनिंग में 0 और दूसरी इनिंग में 4 रन बनाकर वह आउट हुए। वही हनुमा विहारी भी कुछ बड़ी पारियां नहीं खेल पाए ।जिसके चलते भारतीय टीम को यह पहला टेस्ट मुकाबला एक बुरे सपने की तरह बीता। अब दोस्तों आगे देखने वाली बात यह रहेगी कि विराट कोहली के भारत रवाना हो जाने के बाद भारतीय टीम का कप्तान किसे बनाया जाएगा
HIGHLIGHTS : India vs Australia First Test Match Day 2 | Full Match Highlights #indvsaus #1sttest #highlights भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट श्रृंखला का पहला टेस्ट मुकाबला एडिलेड ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है ।पहले टेस्ट मुकाबले के पहले दिन भारतीय टीम ने 233 रन बनाए थे और अब इस टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय टीम ने 233 रनों से आगे खेलना शुरू कर दिया ।लेकिन दूसरे दिन भारतीय टीम टोटल स्कोर में केवल 11 रन ही जोड़ पाई और पूरी भारतीय टीम 244 रन पर ऑल आउट हो गई। उसके बाद भारतीय टीम से मिली पहली इन्नींग में 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत कुछ अच्छे नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ओपनिंग करने आए मैथ्यू वेड और जो बर्न ऑस्ट्रेलिया को कोई बड़ी शुरुआत नहीं दे पाए और मैथ्यू वेड महज 51 गेंदों में 8 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह के पहले शिकार बने ।वही उनके तुरंत बाद उनके पार्टनर जो बर्न भी जसप्रीत बुमराह के ही शिकार बने ।जो बर्न ने 41 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाएं। उनके बाद बल्लेबाजी करने आए मारनस लबूशेन और स्टीव स्मिथ ने डगमगाई ऑस्ट्रेलियाई टीम को संभालना चाहा ।इसी बीच भारतीय खिलाड़ियों की तरफ से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को कई जीवनदान मिले ।मारनस लबूशेन को तो भारतीय फील्डरों ने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर लगभग दो से तीन कैच छोड़े। लेकिन इन दोनों को सेट होते हुए देख भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्पिन गेंदबाजो को गेंदबाजी पर लगाया। भारतीय टीम की तरफ से पारी का 27 वा ओवर डालने आए रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम का सबसे बड़ा विकेट भारतीय टीम को दिलाया। सेट हो चुके स्टीव स्मिथ को अश्विन ने अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट करा कर ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमर ही तोड़ दी । स्टीव स्मिथ महज 29 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए ।उनके बाद बल्लेबाजी करने आए ट्रैवस हेड को भी अश्विन ने आउट करके ऑस्ट्रेलियाई टीम को पूरी तरह बैकफुट पर ढकेल दिया। अब यहां से भारतीय टीम की गेंदबाजी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर हावी होती दिखाई दे रही थी ।ऑस्ट्रेलियाई टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा वक्त तक भारतीय गेंदबाजों के आगे नहीं टिक पा रहा था । ट्रेवल्स हेड के बाद बल्लेबाजी करने आए कैमरन ग्रीन को भी अश्विन ने अपना तीसरा शिकार बनाया । कैमरन ग्रीन ने 24 गेंदों में 11 रनों की पारी खेली । ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे सेशन तक अपने टॉप ऑर्डर के पांच बल्लेबाजों को गंवा दिया था । लेकिन एक छोर से मारनस लबूशेन सेट हो चुके थे। अब उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टीम पेन के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभालना चाहा ।लेकिन इस दूसरे दिन के तीसरे और अंतिम सेशन में उमेश यादव ने अपने गेंदबाजी से कहर ढाया ।उन्होंने पहले तो सेट हो चुके बल्लेबाज मारनस लबूशेन को पारी के 54वे ओवर की तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट करके ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका दिया। मारनस लबूशेन ने 119 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली और इसी ओवर में उमेश यादव ने नए बल्लेबाज पैटकमिंस को भी बिना खाता खोले ही अपनी ओर की आखिरी गेंद पर अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को सातवां बड़ा झटका दिया। लेकिन उनके बाद बल्लेबाजी करने आए मिचेल स्टार्क और कप्तान टिम पेन ने छोटी मगर एक महत्वपूर्ण साझेदारी खड़ी करी ।उस वक्त ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 60 ओवर तक 138 रन बना लिए थे ।लेकिन अपने 7 विकेट भी ऑस्ट्रेलियाई टीम हो चुकी थी। इस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम 106 रनों से भारतीय टीम से पीछे थी ।लेकिन फिर एक गलत रन लेने के चक्कर में मिचेल स्टार्क रन आउट हो गए ।उन्होंने 16 गेंद में 15 रन बनाए। उनके बाद बल्लेबाजी करने आए नैथन लाइन को भी अश्विन ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया. लेकिन अंत में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने एक लाजवाब पारी खेलकर भारतीय टीम को ज्यादा बड़ी लीड लेने से रोका। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टीम पेन ने 99 गेंदों में 73 रनों की बडीया पारी खेली ।लेकिन भारतीय टीम ने 191 रनों पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को ऑल आउट करके इस पहली इनिंग में ऑस्ट्रेलिया के ऊपर 53 रनों की लीड बना दी। इस पारी में भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा चार विकेट अश्विन ने लिए। वही उमेश यादव ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए। उसके बाद भारतीय टीम को 5 से 6 ओवर बल्लेबाजी के लिए मैदान में आना पड़ा।
देखिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच ने खोली बडी पोल सामने लाया रोहित शर्मा का बडा राज #ausvsind #aaronfinch #rohitsharma भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे वनडे श्रृंखला के दूसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 51 रनों से करारी शिकस्त देकर इस वनडे श्रृंखला में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। इस मुकाबले को जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस तीन मैचों की वनडे श्रृंखला को भी अपने नाम कर लिया है ।इस दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों भी पूरी तरह फेल दिखाई दी। इस वक्त भारतीय टीम में अनुभव की कमी साफ तौर पर दिखाई दे रही है। इस दौरे का ऐलान होने के वक्त ही सिलेक्शन कमिटी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम को चुनते वक्त कई बड़ी गलतियां करी। जिसका खामियाजा भारतीय टीम को वनडे सीरीज गवा कर चुकाना पड़ा। भारतीय टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी रोहित शर्मा को इस ऑस्ट्रेलिया जैसे मुश्किल दौरे का हिस्सा नहीं बनाया गया। अब तक खेले गए दोनों ही मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी मामूली दिखाई दी ।किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने अब तक इस श्रृंखला में एक भी शतक नहीं बनाया है। दोस्तों अगर आप रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आंकड़े देखें तो वह बहुत ही ज्यादा आश्चर्यचकित करने वाले हैं ।रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर कई रन बनाए हैं और बड़े रिकॉर्ड तोड़े भी है ।रोहित शर्मा जैसा अनुभवी खिलाड़ी भारतीय टीम में ना होने का खामियाजा इस वक्त पूरी भारतीय टीम और सभी क्रिकेट प्रेमी भुगत रहे हैं ।दोस्तों इस के बारे में बात करते हुए विरोधी कप्तान एरोन फिंच ने एक बड़ा बयान दिया है ।मैच खत्म हो जाने के बाद जब इंटरव्यू के दरमियान ऑस्ट्रेलिया कप्तान फिंच को जब इस श्रृंखला में जीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमने इन दोनों भी मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करा हे। हमारे बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर खुब रन बनाए ।वहीं गेंदबाजी में भी हमारे गेंदबाजों ने भारतीय टीम को निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने से रोका। लेकिन इन दो मुकाबलों में भारतीय टीम की बल्लेबाजी में कई खामिया भी हमने देखी ।भारतीय टीम मैं इस वक्त रोहित शर्मा की कमी हमें साफ तौर पर दिखाई दे रही है। अब तक खेले गए दोनों ही मुकाबलों में भारतीय ओपनरो ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर के दिखाया है। जिसका फायदा हमें मिला ।अगर रोहित शर्मा इस वक्त भारतीय टीम का हिस्सा होते तो अब तक यह वनडे श्रृंखला हम हार चुके होते । क्योंकि रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी को इन अहम मुकाबलों में बल्लेबाजी करने का पूरा अनुभव है और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी को टीम में ना लेना विराट कोहली और भारतीय टीम की एक बड़ी गलती रही है ।ऑस्ट्रेलिया कप्तान फिंच ने यह भी कहा कि अगर मैं भारतीय टीम का कप्तान रहता तो रोहित शर्मा को अपनी टीम का हिस्सा जरूर बनाता दोस्तों हम आपको बता दे की अब इसके बाद भारतीय टीम वनडे श्रृंखला का तीसरा मुकाबला खेलने जा रही है ।अब यह मुकाबला सिर्फ अपना सम्मान बचाने के लिए ही भारतीय टीम खेलेगी। क्योंकि इस मुकाबले को जीतने या हारने से इस सीरीज पर कोई भी असर नहीं पड़नेवाला है। अब भारतीय टीम को आने वाली T20 श्रंखला में एक बेहतरीन कम बैक करके दिखाना पड़ेगा। लेकिन जिस तरह से भारतीय टीम की बल्लेबाजी प्रदर्शन कर रही है उसे देखते हुए बिना रोहित शर्मा के टी20 श्रृंखला भी जितना भारतीय टीम के लिए मुश्किल भरा रहने वाला है।
HIGHLIGHTS : Australia vs India 1st ODI Match Highlights | Australia won by 66 runs #ausvsind #1stodi #highlights भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वनडे श्रृंखला के पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय टीम को एक बड़े अंतर से मात देकर इस वनडे श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है। सिडनी के क्रिकेट स्टेडियम में खेला गए इस पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लीया ।पहले बल्लेबाजी करने आए ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच ने अपनी टीम को एक धमाकेदार शुरुआत दी ।इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 156 रनों की विशाल साझेदारी खड़ी करी। भारतीय टीम का कोई भी तेज गेंदबाज इन दोनों को आउट करने में पूरी तरह नाकाम दिख रहा था ।लेकिन पारी का 28 वा ओवर डालने आए मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर को लोकेश राहुल के हाथों कैच आउट कराया। वॉर्नर ने 70 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली। लेकिन वार्नर के रूप में बड़ा विकेट गिरने के बावजूद नए बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने सेट हो चुके कप्तान एरोन फिंच के साथ मिलकर उसी रन गति से अपनी टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया कप्तान एरोन फिंच ने अपना ऐतिहासिक शतक पूरा किया ।लेकिन फिंच को पारी के 40 वे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने आउट करा ।कप्तान एरोन फिंच ने 124 गेंदों में 114 रनों की शतकीय पारी खेली । फिंच और स्मिथ ने 40वे ओवर मे ऑस्ट्रेलिया की टीम को लगभग 260 रनों के पार पहुंचाया। अब यहां से ऑस्ट्रेलिया की टीम को बड़े लक्ष्य तक पहुंचाने का जिम्मा सेट हो चुके स्टीव स्मिथ और ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के कंधों पर था और इन दोनों ने यहां से धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को 50 ओवरों में 374 रनों तक पहुंचाया ।इस मुकाबले में स्टीव स्मिथ ने भी 66 गेंदों में 105 रनों की शतकीय पारी खेली ।वहीं मैक्सवेल ने 19 गेंदों में 45 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया से मिले 375 रनों के एक विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही ।ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने 53 रनों की साझेदारी खड़ी करी ।इन दोनों ने पहले 5 ओवर में ही टीम के स्कोर को 50 रनों के पार पहुंचाया ।लेकिन पारी का छठवां और डालने आए जोश हेजलवुड ने सेट हो चुके मयंक अग्रवाल को ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच आउट कराकर भारतीय टीम को पहला बड़ा झटका दिया ।मयंक अग्रवाल ने 18 गेंदों में 22 रन बनाएं ।उनके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने शिखर धवन के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला चाहा। लेकिन पारी के दसवें ओवर में फिर से जोश हेजलवुड ने कप्तान विराट कोहली को एरोन फिंच के हाथों कैच आउट कराया ।विराट कोहली ने 21 गेंदों में 21 रन बनाए ।वही कोहली के बाद बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर भी कुछ खास नहीं कर पाए और हेजलवुड के ही शिकार बने ।एक छोर पर शिखर धवन सेट हो चुके थे। लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा था ।श्रेयस अय्यर के आउट हो जाने के बाद बल्लेबाजी करने आए लोकेश राहुल से सभी को बड़ी पारी की दरकार थी। लेकिन राहुल को एडम जांपा ने महज 12 रनों के निजी स्कोर पर आउट करके भारतीय टीम को पूरी तरह बैकफुट पर ढकेल दिया ।यहां से सभी को लगा कि अब भारतीय टीम पहला वनडे मुकाबला नहीं जीत पाएगी लेकिन राहुल के बाद बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या ने शिखर धवन के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण शतकीय साझेदारी खड़ी करी। इन दोनों ने 97 गेंदों में 100 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी बनाई । एक समय पर इन दोनों की बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम में यह मुकाबला अंतिम ओवरों में आसानी से जीत जाएगी। क्योंकि हार्दिक पांड्या को बड़े शॉट खेलने में कोई भी दिक्कत नहीं आ रही थी। लेकिन पारी का 35 वां ओवर डालने आए एडम जांपा ने पहले तो शिखर धवन को अपना शिकार बनाया । सेट हो चुके शिखर धवन को ज़म्पा ने 74 रनों के निजी स्कोर पर मिचेल स्टार्क के हाथों कैच आउट कराया । वही पारी का 39 वे ओवर मे एडम जांपा ने भारतीय टीम की आखिरी उम्मीद हार्दिक पांड्या को भी आउट करके भारत की जीत की आखिरी उम्मीद को भी खत्म कर दिया। दोस्तों इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजी के साथ-साथ भारतीय बल्लेबाजी भी पूरी तरह फेल दिखाई दी । इस मुकाबले में भारतीय टीम में किसी अनुभवी खिलाड़ी की है कमी साफ तौर पर देखी जा सकती थी । अब यहां से भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 और वनडे मुकाबले खेलने हैं और इस वनडे श्रृंखला को जीतने के लिए इंडियन टीम को आने वाले दोनों भी मुकाबले जितना आवश्यक रहने वाला है ।
IPL 2021 New Team Added For Next IPL season | Ahmedabad Team in IPL #ipl2021 #newteam #yuvrajsingh आई पी एल 2020 के फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया ।दोस्तों इस साल का आईपीएल कुछ खास था ।आईपीएल उस वक्त शुरू हुआ जब पूरी दुनिया महामारी से लड़ रही थी ।लेकिन बीसीसीआई के प्रेसिडेंट सौरभ गांगुली की वजह से इस साल का आईपीएल दुबई में खेला गया वरना तो एक समय पर यह आईपीएल होना भी नामुमकिन लग रहा था। लेकिन सौरभ गांगुली ने इस नामुमकिन चीज को मुमकिन करके दिखाया और इस साल का आईपीएल सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर रहा वही इस आईपीएल सीजन का अंत भी धमाकेदार रहा। आईपीएल की सभी टीमों ने इस साल धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया । लेकिन दोस्तों इस आईपीएल के खत्म हो जाने के बाद एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। दोस्तों जैसा कि आपने इस आईपीएल में देखा कि इस साल आईपीएल में 8 टीमों ने भाग लिया था। हर एक टीम में लगभग 15 से 20 खिलाड़ी मौजूद थे ।जिनमें से हर एक मुकाबले में सिर्फ 11 खिलाड़ियों को खिलाया जाता था और अगर किसी टीम की प्लेइंग इलेवन कंसिस्टेंटली अच्छा प्रदर्शन करती है तो वह कप्तान और मैनेजमेंट टीम उस प्लेइंग इलेवन को नहीं बदलते और बाकी खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिलता था ।जिनमें कई खिलाड़ी ऐसे थे जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल के टीम का हिस्सा बने थे वही इनमें ऐसे भी खिलाड़ी थे जो T20 क्रिकेट के धमाकेदार खिलाड़ी माने जाते हैं ।लेकिन बेहतरीन फॉर्म और खेलने का जुनून होने के बावजूद उन खिलाड़ियों को टीम में चुना नहीं गया और इसी चीज को मद्देनजर रखते हुए ऐसी खबर आ रही है कि अगले साल यानी 2021 के आईपीएल के सीजन में आठ आईपीएल टीमों की जगह नो टीमें आई पी एल 2021 के सीजन में भाग लेंगे ।जैसा कि आपने मुंबई इंडियंस की टीम में देखा कि क्रिस लिन जैसा बड़ा T20 का खिलाड़ी पूरे सीजन में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में नहीं खेला। वैसे ही कई ऐसे खिलाड़ी थे जो इस आईपीएल में खेलते हुए नहीं दीखें और जैसे कि यह खबर मिल रही है कि एक नई टीम अगले आईपीएल में भाग लेगी तो ज्यादा खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने का मौका मिलेगा वही यह खबर भी निकल के आ रही है कि इस टीम को अहमदाबाद फ्रेंचाइजी कर नाम से जाना जाएगा ।दोस्तों भारतीय टीम के भी कई ऐसे खिलाड़ी है जो इस साल आईपीएल में भाग नहीं ले पाए थे ।खास करके बात करी जाए सुरेश रैना की तो सुरेश रैना दुबई में पहुंचने के बावजूद किसी निजी कारणों वश भारत लौट आए थे। वही सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह भी इस साल आईपीएल का हिस्सा नहीं थे और कई ऐसे खिलाड़ी है जिन्हें आईपीएल में भाग लेना था पर वह नहीं ले पाए। लेकिन अब इस अहमदाबाद की टीम की तरफ से यह सभी खिलाड़ी खेलते हुए आपको अगले सीजन में जरूर दीखेंगे ।वही दोस्तों इस टीम का कप्तान किसे बनाया जाए यह भी बड़ा सवाल इस फ्रेंचाइजी के आगे होगा। क्योंकि युवराज सिंह सुरेश रैना जैसे अनुभवी खिलाड़ी इस रेस में आगे रहेंगे ।
HIGHLIGHTS : MI vs DC 1st Qualifier IPL Match HIGHLIGHTS | Mumbai Indians won by 57 runs #mivsdc #1stqualifier #highlights आईपीएल 2020 के प्ले ओफ्स के पहले क्वालीफायर मुकाबले में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और श्रेयस अय्यर की दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने थी। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया । उसके बाद मुंबई की तरफ से ओपनिंग करने आए कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक अपनी टीम को कुछ अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए । पारी के दूसरे ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा को रविचंद्रन अश्विन ने एलबीडब्ल्यू आउट करके मुंबई की टीम को शुरुआत से ही दबाव में डाल दिया। रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही इस मुकाबले में पवेलियन चलते बने । लेकिन उनके बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने सेट हो चुके क्विंटन डे कॉक के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण साझेदारी खड़ी करी । इन दोनों ने पावर प्ले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए लगभग 10 की औसत से अपनी टीम के लिए रन बनाए । लेकिन पारी का आठवां ओवर डालने आए रवि अश्विन ने सेट हो चुके क्विंटन डिकॉक को शिखर धवन के हाथों कैच आउट करके मुंबई की टीम को दूसरा बड़ा झटका दिया । क्विंटन डी कॉक ने 25 गेंदों में बेहतरीन 40 रनों की पारी खेली । लेकिन डिकॉक के आउट हो जाने के बाद बल्लेबाजी करने आए इशान किशन ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर मुंबई की पारी को संभाला और 11वे ओवर तक मुंबई का एक भी विकेट गिरने नहीं दिया ।इसी बीच सूर्यकुमार यादव ने अपना बेहतरीन अर्धशतक पूरा किया। लेकिन इसके बाद पारी का 12वा ओवर डालने आए एनरिक नोर्खी ने सेट हो चुके सूर्यकुमार यादव को डेनियल सेम के हाथों कैच आउट करके बेहतरीन चल रही मुंबई की पारी को तगड़ा झटका दिया ।सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में 38 गेंदों में 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली ।वहीं इसकी अगली ही ओवर में बल्लेबाजी करने आए कायरन पोलार्ड को भी रविचंद्रन अश्विन ने बिना खाता खोले ही आउट कर दिया। एक के बाद एक दो बड़े खिलाड़ियों को गवाने के बाद मुंबई की पारी यहां पर डगमगाती दिखी । लाजवाब शुरुआत मिलने के बावजूद बीच के ओवर में दिल्ली के गेंदबाजों ने बेहतरीन कम बैक करके दिखाया।लेकिन यहा से कृणाल पांड्या और ईशान किशन ने डगमगाई मुंबई की पारी को संभालना चाहा और 16वे ओवर तक मुंबई की टीम को 140 रनों के पार पहुंचाया। लेकिन दिल्ली की तरफ से 17 वा ओवर डालने आए मार्कस स्टोइनिस ने कृणाल पांड्या को आउट कर दिया। कृणाल पांड्या ने 10 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली ।अब यहां से मुंबई को एक बड़े लक्ष्य तक पहुंचाने का पूरा जिम्मा हार्दिक पांड्या और सेट हो चुके ईशान किशन के कंधों पर था और इन दोनों ने अंतिम 4 ओवर में यह करके दिखाया । इन दोनों ने अंतिम 4 ओवर में लगभग 15 की औसत से 60 रन बनाए। जिसमें हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों में 264 की गजब की स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाए। वही ईशान किशन ने 30 गेंदों में 3 छक्के और चार बेहतरीन चौकों की मदद से 55 रनों की अर्धशतकिय पारी खेली और इन दोनों की इस बेहतरीन बल्लेबाजी की वजह से मुंबई की टीम ने 200 रनों का एक विशाल लक्ष्य इस क्वालीफायर मुकाबले में दिल्ली की टीम के आगे रखा। उसके बाद मुंबई इंडियन से मिले 201 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत पूरी तरह खराब रही ।मुंबई की तरफ से पारी का पहला और डालने आए ट्रेंट बोल्ट ने अपनी दूसरी ही गेंद पर पृथ्वी शॉ को बिना खाता खोले ही पवेलियन का रास्ता दिखाया । वहीं इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर नए बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को भी ट्रेंट बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया । पहले ही ओवर में लगे इतने बड़े झटकों से दिल्ली की टीम उधर ही नहीं पाई और एक के बाद एक विकेट गंवाती रही । पहले ओवर के बाद अब दूसरा ओवर डालने आए जसप्रीत बुमराह ने भी अपनी दूसरी गेंद पर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे शिखर धवन को क्लीन बोल्ड करके दिल्ली की पारी को बद से बदतर बना दिया। दिल्ली की टीम के लिए यह पहला पावर प्ले कहीं ना कहीं किसी बुरे सपने की तरह ही घट रहा था । शिखर धवन के आउट हो जाने के बाद मैदान में बल्लेबाजी करने आए कप्तान श्रेयस अय्यर ने कुछ बड़े शॉट खेलकर दबाव कम करना चाहा। लेकिन फिर से पारी के चौथे ओवर में गेंदबाजी डालने आए जसप्रीत बुमराह ने अपनी पांचवीं गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्येर को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया और दिल्ली की बल्लेबाजी के परखच्चे ही उड़ा दिए । टॉप ऑर्डर के चार बड़े बल्लेबाजों को दिल्ली की टीम ने पहले 6 ओवर में ही गवा चुके दिया था ।पहले 7 ओवर में दिल्ली की टीम ने 4 विकेट खोकर सिर्फ 36 रन बनाए । अब दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में क्वालीफाई होने के लिए अंतिम 13 ओवर में 165 रनों की आवश्यकता थी और अब यहां से दिल्ली की टीम को कोई चमत्कार ही इस मुकाबले में जीत दिला सकता था। लेकिन कहीं ना कहीं दिल्ली की टीम पहले पावर प्ले में ही मुंबई के खिलाफ घुटने टेक चुकी थी ।लेकिन फिर भी दिल्ली के बल्लेबाजों ने अंत तक मुंबई की गेंदबाजी के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी जारी रखी और अंत में यह मुकाबले को रोमांचक बना दिया ।