HIGHLIGHTS : MI vs RCB 1st IPL Match HIGHLIGHTS | Royal Challengers Bangalore won by 2 wkts #mivsrcb #1stmatch #highlights भारत का सबसे बड़ा त्यौहार यानी आईपीएल 2021 की शुरुआत अब हो चुकी है और इसका का सबसे पहला मुकाबला रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उसके बाद मुंबई की तरफ से इस मुकाबले में ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा और क्रिस लिन। इन दोनो ने शुरुआत संभाली हुई करने के बाद रोहित शर्मा ने अपने हाथ खोलना शुरु कर दिया था। लेकिन फिर क्रिस लिन के एक गलत रन लेने के चक्कर में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को रन आउट कराया। कप्तान रोहित शर्मा 15 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए। शुरुआती ओवरों में ही इतने बड़े झटके के चलते अब मुंबई की टीम दबाव में थी ।लेकिन फिर रोहित शर्मा के बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने क्रिस लिन के साथ मिलकर मुंबई की डगमगाई पारी को संभाला। इन दोनों ने पारी के 10 वे ओवर तक मुंबई का एक भी विकेट गिरने नहीं दिया और मुंबई के रन रेट को 9 रनों के पार पहुंचाया ।लेकिन इसी तेजी से रन बनाने के चक्कर में सूर्यकुमार यादव पारी के 11वे ओवर मे काइल जेमिसन के शिकार बने। सूर्यकुमार यादव 23 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए। वही उनके तुरंत ही बाद दूसरे सेट बल्लेबाज क्रिस लेन को वाशिंगटन सुंदर ने आउट करके मुंबई की टीम को लगातार दो झटके दिए ।क्रिस लिन 35 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हो गए ।क्रिस लिन और सुर्याकुमार यादव द्वारा मिले बेहतरीन शुरुआत के बावजूद मुंबई की टीम का निचला क्रम इस पहले टी-20 मुकाबले में पूरी तरह फेल दिखाई दिया। अंत में काइल जीमिसन और हर्शल पटेल की लाजवाब गेंदबाजी की चलते मुंबई की टीम अंतिम पांच ओवरों में कुछ ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। जिसके चलते मुंबई की टीम ने अपने 20 ओवरों में 159 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। उसके बाद मुंबई से मिले 160 रनों के एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की टीम की तरफ से ओपनिंग करने आए कप्तान विराट कोहली और उनके साथ वॉशिंगटन सुंदर जिन्होंने आते ही मुंबई की तेज गेंदबाजी पर जम के रन लगाए। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी बनाई । लेकिन फिर पारी के पांचवें ओवर में कुणाल पांड्या ने वॉशिंगटन सुंदर को क्रिस लिन के हाथों कैच आउट कराया। वॉशिंगटन सुंदर 16 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए ।वही उनके बाद बल्लेबाजी करने मैदान में आए रजत पाटीदार को भी ट्रेंट बोल्ट ने क्लीन बोल्ड करके मुंबई की टीम को लगातार दो सफलताएं दिलाई ।शुरुआत अच्छी मिलने के बावजूद लगातार दो विकेट गिरने के चलते मुंबई की टीम अब बेंगलुरु की टीम पर हावी होती दिखाई दे रही थीम लेकिन दूसरा विकेट गिरने के बाद विराट कोहली का साथ देने आए बेंगलुरु के इस साल के सबसे महंगे खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल। जिन्होंने आते ही अचंभित करने वाले शॉट खेलना शुरू कर दिया विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल ने फिर से उसी तेजी से मुंबई की गेंदबाजी की धुलाई करना शुरू कर दिया इसी बीच इन दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी करी। उसके बाद मुंबई में कप्तान ने अपने तुरुक मे एक्के को गेंदबाजी पर लगाया मुंबई की टीम की तरफ से पारी का 13वा ओवर डालने आए जसप्रीत बुमराह ने सेट बल्लेबाज और बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली को आउट करके बेंगलुरु टीम को एक बड़ा झटका दिया। और इस बड़ी साझेदारी को तोड़ दिया ।विराट कोहली 29 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए ।वहीं उनके तुरंत ही बाद ग्लेन मैक्सवेल भी 28 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए। इन दो सेट बल्लेबाजों के आउट हो जाने के बाद बेंगलुरु की टीम को लगातार दो झटके लगे शहबाज अहमद और डेनियल क्रिश्चियन एक 1 रन बनाकर आउट हो गए और बेंगलुरु की टीम इस मुकाबले को पूरी तरह गवा चुके थी लेकिन फिर भी बेंगलुरु का एक ऐसा बल्लेबाज बचा था जो किसी भी सिचुएशन से बेंगलुरु की टीम को जीत दिला सकता था और उस खिलाड़ी का नाम था एबी डी विलियर्स और इस बल्लेबाज ने अपना बखूबी काम निभाते हुए एक हैरतअंगेज पारी खेलकर बेंगलुरु की टीम को आईपीएल के पहले मुकाबले में जीत दिला दी।