Content removal request!


India Vs Australia : Ravindra Jadeja, Yuzvendra Chahal और Concussion Rule की क्यों चर्चा?(BBC Hindi)

तीन मैचों की सिरीज़ के पहले मैच में भारत ने मेज़बान ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से हरा दिया. यह आंकड़े तो बहुत सामान्य से मैच के लग रहे हैं. लेकिन मैच के बीच में बहुत रोमांच छिपा है. टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए भारत की पारी मुश्किल में फंसी हुई थी. 17 ओवर में भारत 114 रनों पर 6 विकेट गंवा चुका था. फिर रविंद्र जडेजा ने चौके-छक्के लगाने शुरू किए. इस बीच हैमस्ट्रिंग के चलते वो लंगड़ाते हुए भी बैटिंग कर रहे थे. फिर पारी के आखिरी ओवर में मिचेल स्टार्क की एक गेंद जडेजा के हेलमेट पर ज़ोर से लगी. जडेजा ने इसके बाद भी पूरा ओवर खेला, उन्होंने इस ओवर में दो चौके भी लगाए. जडेजा ने 23 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए. जब गेंदबाजी की बारी आई तो जडेजा की जगह युजवेंद्र चहल मैदान में दाखिल हुए, जो कि अभी तक सिर्फ बेंच पर ही बैठे हुए थे. मालूम चला कि कनकशन नियम के चलते रविंद्र जडेजा की जगह अब चहल बाकी का मैच खेलेंगे, और साथ में गेंदबाजी भी कर सकेंगे. चहल की गेंदबाजी के दम पर भारत ने यह मैच आसानी से जीत लिया. स्टोरी और आवाज़ः नवीन नेगी वीडियो एडिटः मनीष जालुई #IndiaVsAus #RavindraJadeja #YuzvendraChahal #ConcussionRule Corona Virus से जुड़े और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=npgvIvfmNkE&list=PLYxuvEJLss6ByutcqkthikPxV3ccUkwPB कोरोना वायरस से जुड़ी सारी प्रामाणिक ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें : https://www.bbc.com/hindi/international-51848794 ऐसे ही और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCN7B-QD0Qgn2boVH5Q0pOWg?disable_polymer=true बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/BBCnewsHindi ट्विटर- https://twitter.com/BBCHindi इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/bbchindi/ बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi