Content removal request!


T20 World Cup : India Vs Australia Warm Up Match में Kohli और Shami ने क्या कमाल किया? (BBC Hindi)

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अभ्यास मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी करने की दावत दी. भारत ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 186 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव (50) और केएल राहुल (57) ने अर्धशतक बनाकर टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियां दिखाई. यूँ तो ये अभ्यास मैच था, लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ी जीत के लिए मैदान में पूरी ताक़त झोंकते नज़र आए. विराट कोहली भले ही बल्ले से ख़ास कमाल नहीं दिखा पाए हों, लेकिन मैदान पर उनकी फुर्ती को स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने कई बार तालियां बजाकर सराहा. मैच का सबसे ज़्यादा रोमांचक लम्हा बना आख़िरी ओवर. कप्तान रोहित शर्मा ने सभी को चौंकाते हुए मोहम्मद शमी को गेंद थमाई. वीडियोः नवीन नेगी और देवाशीष कुमार #indvsaus #viratkohli #shami * जिन खबरों, तस्वीरों और दावों पर आपको हो शक, हम आपके लिए करेंगे उनकी परख. बीबीसी फ़ैक्ट चेक है आपके साथ. बस भेजिए WhatsApp मैसेज 9811520111 पर. बीबीसी फ़ैक्ट चेक यानी सच की कसौटी. * Corona Virus से जुड़े और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=npgvIvfmNkE&list=PLYxuvEJLss6ByutcqkthikPxV3ccUkwPB * कोरोना वायरस से जुड़ी सारी प्रामाणिक ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें : https://www.bbc.com/hindi/international-51848794 * ऐसे ही और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCN7B-QD0Qgn2boVH5Q0pOWg?disable_polymer=true * बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/BBCnewsHindi ट्विटर- https://twitter.com/BBCHindi इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/bbchindi/ बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi