ऑस्ट्रेलियाई टीम पर जीत दर्ज करने से ज़्यादा बुधवार को अपने दूसरे अभ्यास मैच में भारतीय टीम की निगाहें टी20 विश्व कप से पहले अपनी तैयारियों को पुख़्ता करने की ओर थी। निगाहें थी छठे गेंदबाज़ी विकल्प ढूंढने की, निगाहें थी ख़राब फ़ॉर्म से जूझ रहे बल्लेबाज़ों को लय दिलाने की। पहले अभ्यास मैच की तरह इस बार भी मैच का नतीजा भारतीय टीम के पक्ष में गया जहां पर उन्होंने 13 गेंद शेष रहते हुए यह मुक़ाबला आठ विकेट से जीत लिया।