HIGHLIGHTS : KXIP vs SRH 43th IPL Match HIGHLIGHTS | Full Match Highlights #kxipvssrh #43thmatch #highlights आईपीएल 2020 का 43 वा और एक और रोमांचक मुकाबला लोकेश राहुल की किंग्स इलेवन पंजाब और डेविड वॉर्नर की सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया ।डेविड वॉर्नर द्वारा लिए गए इस फैसले को हैदराबाद के गेंदबाजों ने पूरी तरह सही साबित कर दिया। ओपनिंग करने आए लोकेश राहुल और मनदीप सिंह पंजाब को बड़ी शुरुआत नहीं दे पाए। पारी के पांचवें ओवर में ही मनदीप सिंह को संदीप शर्मा ने राशिद खान के हाथों कैच आउट किया । मनदीप सिंह ने इस मुकाबले में 14 गेंदों पर 17 रन बनाए। उनके बाद बल्लेबाजी करने आए क्रिस गेल और कप्तान लोकेश राहुल ने पंजाब की डगमगाई पारी को संभालना चाहा। इसी बीच गेल ने कुछ बड़े शॉट भी खेलें । लेकिन पारी का 10 ओवर डालने आए जेसन होल्डर ने क्रिस गेल को डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट कराया । गेल ने इस मुकाबले में 20 गेंदों पर 20 रन बनाए । उनके तुरंत ही बाद हैदराबाद की टीम को पंजाब का सबसे बड़ा विकेट मिला। कप्तान लोकेश राहुल को राशिद खान ने 11वे ओवर की पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड करके हैदराबाद की टीम को पूरी तरह बैकफुट पर ढकेल दिया । राहुल ने इस मुकाबले में 27 गेंदों पर 27 रन बनाए ।अब पंजाब को बड़े लक्ष्य तक पहुंचाने का जिम्मा निकोलस पूरन और ग्लेन मैक्सवेल के कंधों पर था । लेकिन खराब फॉर्म में चल रहे ग्लेन मैक्सवेल को संदीप शर्मा ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट करा के पंजाब को चौथा झटका दिया । लेकिन दूसरे छोर पर निकोलस पूरन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे । पर दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने के चलते उन पर भी दबाव बन रहा था । निकोलस पूरन ने इस मुकाबले में 28 गेंदों पर 32 रन बनाए । पूरन को दूसरे छोर से कोई भी पंजाब का बल्लेबाज साथ नहीं दे रहा था। जिसके चलते पंजाब की टीम केवल 126 रन ही हैदराबाद के सामने बना पाई । उसके बाद पंजाब से मिले 127 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद ज्यादा तूफानी रही । डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने शुरुआत से ही पंजाब के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया ।पावर प्ले के भीतर ही इन दो बल्लेबाजों ने पंजाब की टीम के खिलाफ 10 की औसत से रन बनाए थे । लेकिन पारी का सातवां और डालने आए रवि बिश्नोई ने डेविड वॉर्नर को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच आउट कराकर हैदराबाद को पहला झटका दिया। डेविड वॉर्नर ने इस मुकाबले में 20 गेंदों में 35 रन बनाए जिसमें वॉर्नर ने 2 छक्के और 3 चौके लगाए। डेविड वॉर्नर के आउट हो जाने के बाद अगले ही ओवर में उनके पार्टनर जॉनी बेयरस्टो को मुर्गन अश्विन ने क्लीन बोल्ड कर दिया। बेयरस्टो ने 20 गेंदों में 19 रन बनाए । बेयरस्टो के आउट हो जाने के बाद बल्लेबाजी करने आए अब्दुल समद को भी मोहम्मद शमी ने नौवें ओवर में आउट करके हैदराबाद को तीसरा झटका दीया। इस समय पर हैदराबाद की टीम जरा दबाव में दिख रही थी। क्योंकि लगातार तीन ओवर में हैदराबाद के टीम ने टॉप ओर्डर के तीन बड़े बल्लेबाजों को खो दिया था और पंजाब के गेंदबाजी भी बेहतरीन लय में दिखाई दे रही थी। अब यहां से पंजाब को जीत दिलाने का पूरा जिम्मा पिछले मुकाबले में दो हीरो मनीष पांडे और विजय शंकर के कंधों पर था .क्योंकि अब उनके बाद निचले क्रम के बल्लेबाज बल्लेबाजी के लिए आने वाले थे और यह मुकाबला जीतने मैं हैदराबाद की टीम कुछ ज्यादा दूर नहीं थी । अब अंतिम 48 गेंदों में हैदराबाद को जीत के लिए 50 रनों की आवश्यकता थी लेकिन पंजाब की डेट गेंदबाजी ने अंत में हैदराबाद की बल्लेबाजी के खिलाफ पलटवार करके दिखाया और यह मुकाबला अंत में और भी ज्यादा रोमांचक हो गया।
HIGHLIGHTS : KKR vs DC 42th IPL Match HIGHLIGHTS | Full Match Highlights #kkrvsdc #42thmatch #highlights आईपीएल 2020 का 42 वा और एक और रोमांचक मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया ।उसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर की शुरुआत फिर से खराब रही। ओपनिंग करने आए शुभ्मन गिल और नितीश राणा इस बार भी अपनी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए। शुभमन गील पारी के दूसरे ओवर में केवल 8 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन उसके बाद नितीश राणा और राहुल त्रिपाठी ने कोलकाता की पारी को संभालना चाहा। लेकिन पावर प्ले के आखिरी ओवर में राहुल त्रिपाठी केवल 13 रन बनाकर पवेलियन चलते ।वही उनके बाद बल्लेबाजी करने आए दिनेश कार्तिक भी आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर रबाडा के शिकार बने। कार्तिक ने इस मुकाबले में केवल 3 रन बनाए । अब यहां से कोलकाता को बड़े लक्ष्य तक पहुंचाने का जिम्मा नितीश राणा के कंधों पर था और राणा ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी करके दिखाई। राणा ने दिल्ली की तेज गेंदबाजी के साथ स्पिन गेंदबाजी पर भी खूब रन बटोरे। नीतीश राणा ने 53 गेंदों में 81 रन बनाए जिसमें उन्होंने 13 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का जड़ा । वही उसका साथ देने आए सुनील नारायण ने तूफानी बल्लेबाजी करके दिखाइ। नारायण में 200 की स्ट्राइक रेट से 32 गेंदों में 64 रन बनाए। एक समय पर दिल्ली की टीम को लग रहा था कि कोलकाता की टीम 150 रनों पर ही सिमट जाएगी। लेकिन इन दोनों की लाजवाब बल्लेबाजी के चलते कोलकाता की टीम 10 की औसत से रन बना रही थी। लेकिन पारी के 17वे ओवर में रबाडा ने सुनील नारायण को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया । लेकिन तब तक कोलकाता की टीम बड़े लक्ष्य तक पहुंच चुकी थी । नितीश राणा और सुनील नारायण के बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते कोलकाता की टीम ने 194 रनों का विशाल टारगेट दिल्ली की टीम को दिया । डेथ ओवर में तूफानी बल्लेबाजी के चलते कोलकाता की टीम इस बड़े लक्ष्य तक पहुंच पाई । अंत में आकर कप्तान मोरगन ने भी 9 गेंदों में 17 रनों की धमाकेदार पारी खेली । उसके बाद कोलकाता से मिले 195 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बहुत ही ज्यादा खराब रही। इस मुकाबले में ओपनिंग करने भेजें गये अजिंक्य रहाणे को पारी की पहली ही गेंद पर पैट कमिंस ने एलबीडब्ल्यू आउट करके दिल्ली की टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका दिया । रहाणे बिना खाता खोले ही पवेलियन चलते बने । लेकिन यहां से सबको शिखर धवन की बल्लेबाजी पर भरोसा था । लेकिन तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर फिर से पैटकमिंस ने शिखर धवन को क्लीन बोल्ड करके दिल्ली की टीम को पूरी तरह दबाव में डाल दिया । बेहतरीन फॉर्म में चल रहे शिखर धवन केवल 6 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हो गए । जिसके चलते अब पूरा दबाव कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के कंधों पर था । यहां से दिल्ली के कप्तान और ऋषभ पंत ने पारी को संभालने की पूरी कोशिश करी। जिसमें एक समय पर यह दोनों पूरी तरह कामयाब होते हुए भी दिखे। पावर प्ले में इन दोनों ने संभली हुई बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की ड़गमगाती पारी को संभाला। और 50 रनों की साझेदारी पूरी की । 11वे ओवर तक इन दोनों ने दिल्ली की पारी को 76 रनों तक पहुंचाया । अब यहां से दिल्ली को 54 गेंदों पर 119 रनों की आवश्यकता थी। लेकिन 12वे ओवर में कप्तान अय्यर और ऋषभ पंत के बीच चल रही पार्टनरशिप टूट गई । गेंदबाजी डालने आए चक्रवर्ती ने ऋषभ पंत को आउट करके दिल्ली को एक बड़ा झटका दिया। दिल्ली को यहां से लगभग 12 के रन रेट से रनों की आवश्यकता थी और यहां से अगर कोई बल्लेबाज दिल्ली की टीम को जीत दिला सकता था तो केवल और केवल श्रेयस अय्येर ही थे । इनके अलावा निचले क्रम के बल्लेबाजों के पास इतना ज्यादा एक्सपीरियंस नहीं था। लेकिन अंत में कोलकाता की गेंदबाजी ने भी दिल्ली की बेहतरीन चल रही बल्लेबाजी पर पलटवार करके दिखाया और अंत में जाकर यह मुकाबला और भी ज्यादा रोमांचक हो गया ।
HIGHLIGHTS : CSK vs MI 41th IPL Match HIGHLIGHTS | Full Match Highlights #cskvsmi #41thmatch #miwin आई पी एल 2020 का 41 वां और एक और रोमांचक मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और कायरन पोलार्ड की मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया . जी हां दोस्तों आपने सही सुना चोटिल रोहित शर्मा की जगह इस मुकाबले के लिये मुंबई इंडियंस का कप्तान कायरन पोलार्ड को बनाया गया था और कप्तानी के तौर पर पहले ही मैच में पोलार्ड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया । उसके बाद अपने कप्तान के इस फैसले को मुंबई के गेंदबाजों ने पूरी तरह सही साबित कर दिया । ओपनिंग करने आए चेन्नई के दो बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड और फाफ डू प्लेसिस चेन्नई को इस मुकाबले में भी अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए। ऋतुराज गायकवाड को पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने बिना खाता खोले ही एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया । वही उसके अगले ही ओवर में नए बल्लेबाज अंबाती रायडू को जसप्रीत बुमराह ने डिकॉक के हाथों कैच आउट करके । चेन्नई की टीम को दूसरा बड़ा झटका दिया । वही उसकी अगली ही गेंद पर जगदीशन को जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर आउट करके चेन्नई के टीम को पूरी तरह बैकफुट पर ढकेल दिया। वही उसके अगले ही ओवर में चेन्नई के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस को ट्रेंट बोल्ट ने आउट करके चेन्नई की टीम को चौथा झटका दिया । इस समय चेन्नई की टीम एक एक रन बनाने के लिए तरस रही थी । क्योंकि चेन्नई की टीम ने केवल 3 रनों पर अपने टॉप ऑर्डर के चार बल्लेबाज को दिए थे । जिस गति से चेन्नई के बल्लेबाज रन बना रहे थे उसी गति से मुंबई की टीम चेन्नई के बल्लेबाजों को आउट कर रही थी । लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान धोनी और जडेजा ने पारी को संभालना चाहा और धोनी ने शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी भी करी । लेकिन दूसरे छोर पर खड़े रविंद्र जडेजा को बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ट्रेंट बोल्ट ने छठे ओवर में आउट कर दिया । जडेजा ने केवल 6 गेंदों पर 7 रन बनाए । अब टीम को बड़े लक्ष्य तक पहुंचाने का जिम्मा कप्तान धोनी के कंधों पर था । लेकिन धोनी को राहुल चहर ने सातवें ओवर में आउट करके चेन्नई की टीम को पूरी तरह दबाव में डाल दिया । धोनी ने इस मुकाबले में 16 गेंदों पर 16 रनों की पारी खेली। लेकिन अंत में सैम करन ने लाजवाब बल्लेबाजी करके दिखाई और चेन्नई की टीम को 114 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया । दोस्तो सैम करन ने इस मुकाबले में बेहतरीन अर्धशतक बनाया । उन्होंने 47 गेंदों पर 52 रन बनाए और इन्हीं के वजह से चेन्नई की टीम इस स्कोर तक पहुंच पाई । वरना तो चेन्नई की टीम को एक समय पर 50 रन बनाना भी मुश्किल दिख रहा था । उसके बाद चेन्नई सुपर किंग से मिले 115 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद तूफानी रही । दोनों ही ओपनर क्विंटन डी कॉक और इशान किशन ने लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए लगभग पावर प्ले में ही मुंबई की टीम को जीत दिला दी। खास करके ईशान किशन ने शुरुआत से ही चौकों और छक्कों की झड़ी लगा दी । इशान किशन ने चेन्नई की तेज गेंदबाजी को अपना निशाना बनाया । दीपक चहर और जोश हेजलवुड को शुरुआती ओवर में ही इन दोनों ने लगभग 10 की औसत से रन लगाएं । कम स्कोर को डिफेंड करने उतरी चेन्नई की टीम के गेंदबाजों ने शुरुआत में ही अपने कप्तान को पूरी तरह निराश कर दिया । ईशान किशन के बाद अब क्विंटन डे कॉक भी मैदान पर सेट हो चुके थे। उन्होंने भी गेंदबाजी डालने आए शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी पर बड़े-बड़े शॉट खेलना शुरू कर दिया। मुंबई की टीम ने पावरप्ले के छह ओवर में ही लगभग 50 के पार रन बनाए थे और कहीं ना कहीं चेन्नई की टीम पावरप्ले के ओवर में ही यह मुकाबला हार गई थी ।
देखिये,लोकेश राहुल को प्रीती ज़िंटा का गिफ्ट,शिखर धवन,पूरन,धोनी,राहुल हैरान,रोहित,कोहली भड़के Big Boss Highlights IPL 2020, Playing XI, Points Table #धोनी,#शिखर,#राहुल,#रोहित,#कोहली If you Like this video then plzz dont forget Like👍 and share this video and If you want Latest Cricket news everyday then subscribe to our channel and press the bell🔔 icon button. NOTE : ALL THE IMAGES/PICTURES SHOWN IN THE VIDEO BELONGS TO THE RESPECTED OWNERS AND NOT ME.. I AM NOT THE OWNER OF ANY PICTURE IN SHOW THE VIDEO "Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use."
Delhi capitals vs kings ix Punjab IPL Hindustani watchers kixp vs dc kal ka match kon jeeta kal ka match kon jeeta kixp vs dc aaj ka match kon jeeta kixp vs dc ipl 2020 Delhi capitals kings ix Punjab दोस्तों आज आईपीएल का 38 वां मुकाबला था ! यह मैच दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच था ! इस मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ! दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही 4थे ओवर मे 25 रन के स्कोर पर पृथ्वी शो आउट हो गए ! पृथ्वी शो ने 7 रन बनाए ! इसके बाद श्रेयस अय्यर और शिखर धवन के बीच 48 रनों की पार्टनरशिप हुई ! लेकिन नौवें ओवर में 73 रन के स्कोर पर श्रेयस अय्यर आउट हो गए! श्रेयस अय्यर ने 14 रन बनाए ! इसके बाद 13वे ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के 100 रन पूरे हो गए 2 विकेट खोकर ! और अगले ही ओवर में ऋषभ पंत आउट हो गए! ऋषभ पंत ने 14 रन बनाए ! और दूसरी तरफ शिखर धवन काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने 28 गेंदों पर अपने 50 रन भी पूरे कर लिए ! इसके बाद शिखर धवन ने 57 गेंदों पर अपना लगातार दूसरा शतक पूरा कर लिया ! और 61 गेंदों पर 106 रन की शानदार पारी खेली नॉटआउट रहे कर! मार्कस स्टोइनिस ने 9 रन बनाए और सिमरन हिटमायर ने 10 रन बनाए ! और दिल्ली की टीम का 20 ओवर में स्कोर 164 रन तक पहुंच गया! 5 विकेट खोकर ! वही पंजाब की तरफ से मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए हैं ! और ग्लेन मैक्सवेल जेम्स नीशम और मुर्गन अश्विन ने 1 विकेट लिया है ! अब पंजाब को जीतने के लिए 165 रन चाहिए थे ! और पंजाब की शुरुआत काफी ताबड़तोड़ तरीके से हो गई थी ! लेकिन तीसरे ओवर में 17 रन के स्कोर पर kl राहुल आउट हो गया ! राहुल ने 15 रन बनाए ! इसके बाद पंजाब के टीम के 5 ओवर में 50 रन पूरे हो गए 1 विकेट खोकर ! और अगले ही ओवर में क्रिस गेल आउट हो गए ! क्रिस गेल ने 29 रन बनाए ! और इसी ओवर में मयंक अग्रवाल भी रन आउट हो गए ! मयंक अग्रवाल ने 5 रन बनाए ! इसके बाद पंजाब की टीम के 10 ओवर में 100 रन पूरे हो गए 3 विकेट खोकर ! 13वे ओवर में निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने 50 रन पूरे कर लिए ! और अगली ही बोल पर निकोलस पूर्ण आउट हो गए ! अब पंजाब को आखरी 5 ओवर. मे जितने के लिए ! 24 रन चाहिए थे ! इस के बाद 16वे ओवर मे 147 रन के स्कोर पर मैक्सवेल out हो गए ! मैक्सवेल ने 32 रन बनाए ! इसके बाद 17वे ओवर मे पंजाब की टीम के 150 रन पूरे हो गए ! 5 विकेट खोकर ! अब पंजाब को आखरी 2 ओवर मे जितने के लिए ! 8 रन चाहिए थे ! और ये match पंजाब 1 ओवर पहले जीत गई ! दिल्ली की तरफ से रवाना ने दो विकेट लिए हैं ! मई अक्षर पटेल और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया ! पंजाब यह मैच 5 विकेट से जीत है
KL Rahul-led Kings XI Punjab beat Mumbai Indians in the 2nd Super Over as the scores levelled twice in the 36th match of the Indian Premier League 2020 today in Dubai. Follow the live updates on MI vs KXIP IPL, KL Rahul and late-hitting from Deepak Hooda led Kings XI Punjab to 176/6. The match ended in tie and enters into super over. इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 36वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के सामना मजबूत मुंबई इंडियंस के खिलाफ दुबई के मैदान पर हुआ। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और डिकॉक के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। इस तरह पंजाब के सामने जीत के लिए 177 रन का लक्ष्य था, लेकिन केएल राहुल की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए और मैच टाई हो गया। स्कोर बराबर होने के बाद दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर खेला गया, लेकिन हैरान करने वाली बात ये रही कि दोनों टीमें सुपर ओवर में 5-5 रन बना सकीं और सुपर ओवर मैच भी टाई हो गया। ऐसे में मैच का नतीजा निकालने के लिए फिर से सुपर ओवर हुआ और मुंबई ने 11 रन बनाए। वहीं, पंजाब की टीम ने दूसरे ओवर में 15 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। #IPL2020 #MIvsKXIP #SuperOverHighlights -------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Subscribe to OneIndia Hindi Channel for latest updates on movies and related videos. You Tube: https://www.youtube.com/channel/UCOjgc1p2hJ4GZi6pQQoXWYQ Follow us on Twitter : https://twitter.com/oneindiaHindi Like us on Facebook : https://www.facebook.com/oneindiahindi Download App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.oneindia.android.tamilapp
#ABDeVilliers #RCBWin #RCBvsRR #IPL2020 Royal Challengers Bangalore (RCB) won by seven wickets against Rajasthan Royals (RR) at the Dubai International Cricket Stadium, Dubai in Match 33 of the Dream11 Indian Premier League (IPL) 2020. in this Match AB De Villiers smash 53 runs with 6 sixes and RCB won his 5th Match in IPL 2020. IPL 2020 का 33वां मुकाबला दो रॉयल टीमों के बीच हुआ। इनमें एक टीम थी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दूसरी थी राजस्थान रॉयल्स। इस मुकाबले में काफी रोमांच भी देखा गया, क्योंकि एक समय ऐसा लग रहा था कि आरसीबी ये मुकाबला हार जाएगी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने एक ऐसी गलती की, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। राजस्थान को इस मैच में हार मिली और मैच का नतीजा सिर्फ तीन गेंदों में एबी डिविलियर्स ने बदल दिया। दरअसल, इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी और 20 ओवर खेलकर दुबई की गर्मी में 6 विकेट खोकर 177 रन बनाए थे। राजस्थान की ओर से रोबिन उथप्पा ने 22 गेंदों में 41 रन बनाए थे, जबकि बेन स्टोक्स 19 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए थे। संजू सैमसन सिर्फ 9 रन बना पाए थे। वहीं, कप्तान स्टीव स्मिथ 36 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए थे। 24 रन की पारी जोस बटलर ने खेली, जबकि राहुल तेवतिया 19 रन बनाकर नाबाद रहे। जोफ्रा आर्चर 2 रन बना सके। उधर, 178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने अच्छी शुरुआत हासिल की, लेकिन आरोन फिंच 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 35 रन की पारी खेली। कप्तान विराट कोहली 32 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए तो उनको ऐसा लग रहा था कि टीम यहां से जीत नहीं पाएगी, लेकिन अभी टीम के उपकप्तान एबी डिविलियर्स क्रीज पर थे। उन्होंने 22 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। इस मैच में आरसीबी को जीत के लिए आखिरी के दो ओवरों में 35 रन बनाने थे। एबी डिविलियर्स क्रीज पर थे, लेकिन राजस्थआन रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने एक बड़ी गलती कर दी और ओवर जयदेव उनादकट को थमा दिया। डिविलियर्स ने उनादकट की पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े और मैच का पासा पलट दिया। इस ओवर में डिविलियर्स और गुरकीरत मान ने 25 रन बटोरे और फिर जोफ्रा आर्चर के आखिरी के ओवर में बाकी रन बनाकर टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। Please Subscribe MY Channel -https://www.youtube.com/channel/UCX2Qvge95xhgi9tn9tfWVbA?sub_confirmation=1 My laptop: https://amzn.to/34zlBGN My Mic: https://amzn.to/36J8Ko5 My Mobile Tripod: https://amzn.to/30MRsTg MY Camera Tripod: https://amzn.to/3nChKBN MY Camera: https://amzn.to/2GBDCwh My Twitter Account - https://twitter.com/Vicky_Cricky My Instagram Account - https://instagram.com/Vicky_Cricky RCB vs RR, RR vs RCB, RR, RCB, RCB Match, Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals, AB De Villiers Batting, AB De Villiers, AB De Villiers Six Hitting, AB De Villiers Hitting, Virat Kohli, Rajasthan Royals, Royal Challengers Bangalore, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore, IPL News in Hindi, Cricket news in Hindi
गुरुवार को शारजाह (Sharjah) में खेले गए IPL 2020 के 31वें मैच में किंग्स 11 पंजाब (KXIP) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 8 विकेट से रौंद दिया. आईपीएल के 13वें सीजन में बैंगलोर की ये तीसरी हार थी, जिनमें से उन्हें दो बार तो पंजाब ने ही हरा दिया. पंजाब के हाथों मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि लोकेश राहुल (KL Rahul) की कप्तानी वाली टीम उनकी टीम से बेहतर खेली थी. #IPL2020 #RCBvsKXIP #NNSports IPL | IPL 13 | IPL 2020 | Indian Premier League | KXIP | RCB | Kings XI Punjab | Royal Challengers Bangalore | KL Rahul | Virat Kohli | AB de Villiers | Sharjah | Cricket | Cricket News | Sports News | IPL News | Latest IPL News | Latest Cricket News | IPL 2020 की ज्यादा ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें । https://www.newsnationtv.com/sports/indian-premier-league?ref=ns-nav क्रिकेट (Cricket video news) और अन्य खेल (Other Sports news) का एक विश्वसनीय स्थान. देश और विदेशी धरती पर खेले जाने वालों मैचों का सबसे पहली सटीक विश्लेषण. Match Analysis and report first on this NN Sports News Channel. Watch the Cricket Latest Videos/ Other Sports News Live Exclusive in Hindi at News Nation Download News Nation Mobile App Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.newsnationonline&hl=en Download News Nation App IOS: https://itunes.apple.com/in/app/newsnation/id917219227?mt=8 Subscribe Our NN Sports Channel: https://www.youtube.com/channel/UCwCiYZeOc2GszCqgAQfBB2Q News Nation Website: https://www.newsnationtv.com/sports Like us on Facebook: https://www.facebook.com/NNSportsChannel Follow us on Twitter: https://twitter.com/NewsNationTV