IND vs ENG: भारतीय टीम को लगा डबल झटका, दूसरे टेस्ट से दो बड़े खिलाड़ी हुए बाहर
IND vs ENG: भारतीय टीम को लगा डबल झटका, दूसरे टेस्ट से दो बड़े खिलाड़ी हुए बाहर

KL Rahul and Ravindra Jadeja out From Second Test: भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के दो दिग्गज केएल राहुल और रवींद्र जडेजा सीरीज के दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. हैदराबाद में पहले टेस्ट के चौथे दिन खेल के दौरान जडेजा को हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी, जबकि राहुल ने दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत की थी. बीसीसीआई की मेडिकल टीम दोनों की प्रगति पर नजर रख रही है. बता दें, हैदराबाद में हुए सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 28 रन से हार का सामना करना पड़ा था. रवींद्र जडेजा दूसरी पारी में बेन स्टोक्स के डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट हुए थे और इसके बाद उन्हें लंगड़ाकर मैदान से बाहर जाते देखा गया था. #IndiavsEngland #Ravindrajadeja #klrahul #sarfarazkhan #sourabhkumar #washingtonsunder





Popular Tags

#Best Goalkeeper Saves  #Lionel Messi  #Lionel Messi  #Kevin Durant  #Goalkeeper Saves  #Shot Goals  #New York Knicks  #Paul Pogba  #Mesut Ozil  #Philadelphia 76ers  

Popular Users

#JLo  #elonmusk  #RealSkipBayless  #twitter  #geniebouchard  #Harry_Styles  #MileyCyrus  #alexmorgan13  #espn  #nfl  #THNRyanKennedy  #katzm  #BizNasty2point0  #BaileyLAKings  #JohnCena